बहराइच : कल दिनांक 11.06.2020 को दौरान शान्ति व्यवस्था ड्यूटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति के क्रम में एक व्यक्ति चकिया रोड से कर्वला पुलिया के पास अपने हाथ में काली पन्नी लिये हुऐ आता दिखाई दिया पुलिस पार्टी को देखकर भगा जिसे पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर ही पकड लिया गया जिसका नाम पता तस्दीक किया गया तो अपना नाम रियाज पुत्र नजीर निवासी चकिया मोड कस्वा रुपईडीहा जनपद बहराइच बताया तथा उसके पास से 01 किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुआ बरामद चरस के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 201/2020 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम रियाज उपरोक्त के पंजीकृत कर उपरोक्त धाराओ में न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 238/19 धारा 8/21 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम रियाज उपरोक्त बरामदगी की मात्रा 60 ग्राम नाजायज स्मैक
2. मु0अ0सं0 201/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस0 एक्ट बनाम रिजाय उपरोक्त बरामदगी की मात्रा 1 किलो 200 ग्राम नाजायज चरस।
*गिरफ्तारी टीम का विवरणः-*
1. उ0नि0 श्री हरिनाथ यादव
2. उ0नि0 श्री अंजनि कुमार राय
3. आरक्षी रजय लाल साहनी
4. आरक्षी प्रमोद कुमार वर्मा
5. आरक्षी रणजीत सिंह यादव थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।