रामपुर : संपूर्ण भारत में लॉक डाउन को लेकर व्यापारियों के सामने भी अपने व्यापार को लेकर असमंजस की स्थिति व बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। लेकिन शाहबाद में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन से व्यापारियों के कारोबार को लेकर वार्तालाप की प्रशासन ने भी व्यापार मंडल की मांग को उचित मानते हुए कुछ शर्तों के साथ दुकानें खोलने के आदेश दे दिए। लेकिन प्रशासन की तरफ से व्यापारियों से सोशल डिस्टेंस और समय का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी गई। शाहबाद में दुकानें खोलने का समय अब तक सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक की अनुमति थी। लेकिन अब इतवार के दिन से शाहबाद में दुकानें खोलने का समय सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक प्रशासन द्वारा तय किया गया है। व्यापार मंडल के मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने बताया कि उप जिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर ने शाहबाद की दुकानों को सुबह 9:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खोलने की शनिवार रात को सूचना दी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






