रामपुर : शाहबाद तहसील परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर व तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने तहसील परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। और उप जिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर ने तहसील परिसर में अपने हाथों से पौधरोपण का उद्घाटन किया। जिलाधिकारी रामपुर ने सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी। बैठक में पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण के निर्देश दिए थे। शाहबाद तहसील में भी 16948 पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल हुआ। जिसकी शुरुआत उप जिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर व तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने अपने हाथों द्वारा की है। तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए से कम 5 पौधे लगाने चाहिए। पर्यावरण दिवस पर उप जिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर के साथ तहसीलदार नरेंद्र कुमार, रजिस्ट्रार कानूनगो सत्यवीर सिंह, राजकुमार, फरजंद अली, तेज सिंह, दिनेश, तेजपाल, भूरे, बचन सिंह, खलील अहमद, शमशुद्दीन, श्री पाल, फरमान, ओम प्रकाश एवं लेखपाल आदि मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









