- ग्राम पंचायत चफरिया में 7 माह पूर्व बनी नाली
- रोड और नालियो के बीच नही हुआ अभी तक पटान।
बहराइच। जिले के तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत सुजौली क्षेत्र के चफरिया बाजार
में मेन सी सी रोड जिसकी लंबाई 500 मीटर है। जो रामफल होटल से सुनील होटल तक बनी हुई है। जिसके दोनो तरफ नालिया बनी हुई है। जिसका निर्माण 7 माह पूर्व हुआ था। नाली रोड से काफी नीचे रह गयी है। और उसी हालत में पड़ी रही। नाली ऊँची करने को ग्रामीणों ने कहा लेकिन ऊँची नही कराई गई। जिससे कोई चार पहिया वाहन आमने सामने से आने की स्तिथि में जाम लग जाता है। कई बार छोटी मोटी दुर्घटनाये भी हो गयी है। रोड और नाली के बीच मे मिट्टी का पटान भी नही हुआ। आज की स्तिथि मामूली सी बारिश में नालिया बंद हो गयी और जल भराव हो गया। जिससे उन नालियो में कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि इसका निवारण किया जाय।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






