रामपुर : शाहबाद तहसील परिसर के सभागार में उप जिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर की अध्यक्षता में व्यापार मंडल के पदाधिकारी व समस्त व्यापारी गणों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नगर की मार्केट को खोले जाने को लेकर वार्ता लाप की उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता के सुझावों के अनुसार प्रशासन ने मुहर लगा दी है। आपको बता दें नगर की मार्केट शुक्रवार को भी खुली थी। लेकिन व्यापार मंडल के सुझाव को अपनाते हुए उप जिलाधिकारी मान सिंह पुंडीर ने दुकानों को अलग-अलग साइड के तरीके से खुलवाया। बाकी दुकानों को बंद करा दिया गया। सोशल डिस्टेंस भी देखने को मिला। और अब शहर में दुकाने खोलने की नई व्यवस्था बना दी गई है उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के सुझाव को लेकर प्रशासन ने एक दिन 1 साइड की दुकान और दूसरे दिन दूसरी साइड की दुकानें खोलने की मंजूरी दे दी है। जिसको लेकर व्यापारियों मैं खुशी की लहर भी देखने को मिली। मीटिंग में शुक्रवार को नोडल अधिकारी सुरेंद्र राम आईएएस भी शाहबाद पहुंचे थे। नोडल अधिकारी सुरेंद्र राम ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि व्यापारियों के के साथ ऐसे नेता का होना व्यापारियों और प्रशासन दोनों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। प्रशासन ने प्रवासियों के आने पर ध्यान रखने को कहा गया। मीटिंग में सोशल डिस्टेंस का पालन करने पर सख्त हिदायत दी गई। दुकानों पर दो ग्राहक से ज्यादा नहीं होने चाहिए। वो भी एक से दो मीटर की दूरी पर होने चाहिएं। दुकानों पर दो गोल घेरे होने चाहिए। ताकि ग्राहक आसानी से घेरे में खड़ा हो सके तथा एक दूसरे से दूरी बनाए रखने में काफी आसानी होगी। नगर अध्यक्ष अनुभव शर्मा, तहसील मंत्री शान अली,आकाश शंकर,अनुरावत, अमित चंद्रवंशी, गोपाल गुप्ता, मनीष शर्मा,गुलवकार शमशी, सिपाही लाल लेखपाल,किनूनगो सरवन सिंह आदि उपस्थित रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






