Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 2:41:20 AM

वीडियो देखें

नेपालगंज में 21 लोग कोरोना से जंग जीत कर हुए ठीक, सम्मान पूर्वक अस्पताल से हुई विदाई

नेपालगंज में 21 लोग कोरोना से जंग जीत कर हुए ठीक, सम्मान पूर्वक अस्पताल से हुई विदाई
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रज़ा इमाम रिज़वी की रिपोर्ट

बहराइच : नेपालगंज में आज उस समय खुशी की लहर लहर दौड़ गई। जब लोगों को पता चला कि कोरोना से संक्रमित 21 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड से सम्मान पुष्पगुच्छ सहित विदाई दी गई। इन सभी लोगों को स्वास्थ विभाग की टीम ने जनप्रतिनिधियों तथा पत्रकारों की सामने दो एम्बुलेंस के जरिए इनके घरों की ओर रवाना किया।

इस अवसर पर सभी के चेहरे खिले हुए थे। एक-एक करके जब यह एंबुलेंस में सवार हो रहे थे। उस समय वहां मौजूद तमाम लोगों ने इनकी ठीक होने की खुशी में तालियों से उनका स्वागत किया। बताते चलें के सभी जोलाहनपुरवा के निवासी हैं। जहां सबसे पहले एक 60 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला था। और इनके संपर्क में आए 21 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। आज उन सभी को सुशील कोइराला कैंसर हॉस्पिटल से सम्मान विदा कर दिया गया।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *