बहराइच। कोविड-19 के दृष्टिगत उत्पन्न विषम परिस्थितियों में आवश्यकता पड़ने पर एल-1 फैसिलिटी के रूप में उपयोग में लाये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्रा ने अन्य अधिकारियों के साथ मिशन हास्पिटल का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद फादर फ्रैंक से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर यहाॅ की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, परियोजना निदेशक डी.आर.डी.ए. अनिल कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह, डिप्टी सी.एम.ओ. डाॅ. अजीत चन्द्रा, हाॅस्पिटल प्रबन्धक रिज़वान अहमद, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय, पी.ओ. डूडा संजय सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






