बहराइच। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के फलस्वरूप उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष बेचे लाल जायसवाल, हरीश वर्मा, धर्मराज जायसवाल, अध्यक्ष प्रधान संघ रिसिया माला देवी जायसवाल, सुग्रीव सिंह, फरहान अहमद खाॅ, मो. आसिफ खाॅ, इन्द्र प्रताप सिंह व चन्द्रा देवी आदि ने शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार को मा. मुख्यमंत्री कोविड केयर फण्ड उत्तर प्रदेश के लिए रू. 14 लाख 57 हज़ार 560 की धनराशि प्रेषित करने का आर.टी.जी.एस. प्रपत्र भेंट किया। ‘‘मुख्यमंत्री कोविड केयर फण्ड’’ के लिए धनराशि दान करने के लिए जिलाधिकारी ने जनपद के ग्राम प्रधानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि जनपद के ग्राम प्रधानों का 01 माह के मानदेय द्वारा एकत्र धनराशि रू. 14 लाख 57 हज़ार 560 की धनराशि आर.टी.जी.एस. के माध्यम से मा. मुख्यमंत्री कोविड केयर फण्ड उत्तर प्रदेश के लिए भेजी गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






