पीलीभीत। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा भारत में कोरोनावायरस महामारी के चलते लॉक डाउन का समय बढ़ाते हुए 3 मई कर दिया गया है। वहीं लॉक डाउन का समय बढ़ने से सभी राज्यों के अधिकारी और कर्मचारियों पर जिम्मेदारी बढ़ गई है, इसी क्रम में जनपद पीलीभीत की नगर पंचायत जहानाबाद में अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाले पुलिस और नगर पंचायत जहानाबाद के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सफाई व्यवस्था को पूरी जिम्मेदारी के साथ करने वाले सफाई कर्मचारियों के ऊपर नगर पंचायत जहानाबाद के वार्ड संख्या 2 के वासियों ने लॉक डाउन का पालन करा रहे जहानाबाद पुलिस के ऊपर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आज पुष्प वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाकर सम्मान किया है। वही नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए अल्पाहार की भी व्यवस्था करते हुए सभी कर्मचारियों से अल्पाहार ग्रहण करने का आग्रह किया गया जिस पर सभी अधिकारियों ने नगर वासियों से आग्रह किया है कि वह लॉक डाउन का पालन करें और अपने घर से ना निकले कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत ही हम को सूचित करें।
नगरवासी बाबूराम सागर जो कि पूर्व ग्राम पंचायत सचिव रहे हैं उन्होंने मीडिया को बताया है कि हम लोगों की सुरक्षा करने वाले पुलिस विभाग कर्मचारियों तथा हमारे द्वारा की जाने वाली गंदगी को साफ करने वाले हमारे सफाई कर्मचारियों को आज हम पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान कर रहे हैं।
पुष्प वर्षा करने बालों में बाबूराम सागर,विकास सागर, धर्म सिंह सागर, रघुनंदन प्रसाद सागर, गजेंद्र सिंह, उमेश, राम प्रसाद एडवोकेट आदि नगर वासियों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पुष्प वर्षा कार्यक्रम कर स्वागत किया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






