बहराइच। जनपद मे तैनात अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशो व मंशा को नजरअंदाज कर जनता से उनकी समस्याओ के लिए मिलना तो दूर कार्यालय जिलाधिकारी (कलेक्ट्रेट )के दोनो गेट को बन्द करा दिया है। अधिकारी व कुछ चुनिंदा लोग ही अन्दर जा सकते है। आज कई महिलाए व पुरूष अपनी अपनी समस्याओ के लिए किसी अधिकारी से मिलकर अपनी फरियाद सुनाना चाहती थी। लेकिन गेट पर खड़े होमगार्ड ने किसी को अन्दर घुसने नही दिया। बल्कि सबको डांट डंपटकर भगाया। जिसे लेकर कुछ गरीब महिलाए नाराज भी हुई। इन महिलाओ ने बताया कि उनके पास खाने के लिए राशन सामान नही है। हम लोग किसके पास जाए। इस बारे मे जब होमगार्ड से पूछा गया तो उसने कहा कि हमे अधिकारी ने मना किया है। इसलिए हम किसी को अन्दर जाने नही देते हैं। कई लोग पास के लिए अधिकारी से मिलना चाहते थे। अब इस हालात मे कैसे जनता की समस्याओ का समाधान हो। जबकि लाकडाऊन का आज 20 वां दिन है। एक तरफ जहां अधिकारी मनमानी व तानाशाही कर रहे हैं। वही छोटे से लेकर बड़े जनप्रतिनिधि तक गायब हैं और उनके दुख-दर्द के समय अधिकांश मुहं चुरा रहे है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






