पीलीभीत। खिचड़ी पकाते समय बर्तन में छिपकली गिर गई। गृहणी इसे नहीं देख सकी। तैयार होने के बाद परिवार के लोगों ने वह खिचड़ी खाई। इसके बाद उनकी हालत बिगडऩे लगी। इसी दौरान एक बच्चे की थाली में मरी हुई छिपकली दिख गई। इसके बाद सभी को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद हालत सुधरने पर चिकित्सक ने सभी को छुट्टी दे दी।
नगर के वार्ड संख्या आठ निवासी राकेश कुमार कुशवाहा के घर में शनिवार रात को खिचड़ी पकाई गई थी। छिपकली गिरी खिचड़ी उसकी पुत्री प्रांजलि, पुत्र निकेत व गनेश ने.खाई। इसी दौरान छोटे बेटे गनेश की थाली मे छिपकली देखी गई। तब तक सभी बच्चों की हालत बिगडऩे लगी। तब परिजन आनन फानन चारों बच्चों को पूरनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। देर रात ही सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






