शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में रस्सी के जरिए लटकता मिला। युवक की पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया हैं।
कांट थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। उसका शव कमरे में रस्सी के जरिए लटकता मिला। युवक की पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया हैं। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरु कर दी हैं।
मरहैया मुहल्ले में रहने वाले जसकरण की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। उसका शव कमरे में कुंडे से रस्सी के जरिए लटकता मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया।
मृतक जसकरण की पत्नी लौंग श्री ने परिजनों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। अचानक हुई जसकरण की माैत से ग्रामीण भी सकते में है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






