पीलीभीत। फसल में आग लगने के बाद शाहजहांपुर के खुदागंज और बीसलपुर के ग्रामीणों में संघर्ष हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया।
एक पक्ष पर ने इस दौरान फायरिंग भी की। सूचना पर एसडीएम, सीओ लल्लन सिंह, बीसलपुर पुलिस के अलावा शाहजहांपुर के खुदागंज थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आरोप है कि पुलिस के सामने भी फायरिंग की गई। घायल युवक को बीसलपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बीसलपुर के गांव मीरपुर ग्रंथ में नदी के किनारे प्रतिपाल सिंह, बृजपाल सिंह का खेत है। इसमें गेहूं और गन्ना खड़ा हुआ है। यह सीमा जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र से जुड़ी है। आरोप है कि थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव परतापुर के कुछ लोगों ने प्रतिपाल सिंह और बृजपाल सिंह के खेत में आग लगा दी। इसकी सूचना मिलने पर किसानों ने विरोध किया तो परतापुर के कई लोगों ने प्रतिपाल सिंह पर हमला बोल दिया।
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि विपक्षियों ने पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग शुरू कर दी। सूचना पर एसडीएम, सीओ और बीसलपुर पुलिस के साथ ही खुदागंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की ओर से परतापुर के नरेश, रज्जू, रमन, ओमकार, विनोद, मेवाराम, सोहन आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है।
बीसलपुर के गांव मीरपुर ग्रंथ में खुदागंज क्षेत्र के गांव परतापुर और स्थानीय लोगों में विवाद हुआ था। एक युवक को घायल कर दिया गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
अभिषेक दीक्षित,एसपी
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






