बहराइच। बुधवार को देर शाम मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित कोरोना वॉर रूम में व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा के साथ अवध साल्वेक्स प्रा.लि. के निदेशक प्रमोद डालमिया व विनोद टेकड़ीवाल ने मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष के लिए जिलाधिकारी शम्भु कुमार को एक लाख रुपये का चेक भेंट किया। इस अवसर पर कुलभूषण अरोड़ा के पुत्र गौरव अरोड़ा की 10 वर्षीय पुत्री आलिया अरोड़ा व 06 वर्षीय पुत्री माइशा अरोड़ा ने प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए रू. 5-5 हजार नकद धनराशि जिलाधिकारी शम्भु कुमार को भेंट किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






