बहराइच। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट में सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के निर्देश पर सांसद कैसरंगज के प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्वयं प्रतिनिधि श्री सिंह द्वारा रू. 01 लाख, लवकुश रेसलिंग एकेडमी बहराइच के संरक्षक एस.बी. सिंह रू. 02 लाख, कैसरगंज निवासी बकाउल्ला रू. 01 लाख व 25 किट खाद्य सामग्री, नगरवासी होत चन्द सत्या रू. 75 हज़ार, अध्यक्ष कायस्थ महासभा अनुज श्रीवास्तव रू. 74 हज़ार व अरूण सिंह सेंगर रू. 51 हज़ार तथा फरदा सुमेरपुर के बजरंग बहादुर सिंह, चिलवरिया की श्रीमती शोभा सिंह (मन्नू सिंह) रू. 50-50 हज़ार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह रू. 50 हज़ार, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह रू. 11 हज़ार एवं गुप्त दानवीर की ओर से रू. 05 हज़ार की धनराशि के चेक जिलाधिकारी को भेंट किये गये। ‘‘जिलाधिकारी राहत कोष’’ के लिए सहयोग धनराशि तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






