बहराइच। प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रसार की रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य उपायों को लागू करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में 25 से 27 मार्च 2020 तक लाक डाउन लागू किया गया हैं। लाकडाउन की अवधि में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई जिसमें व्यापार मण्डल एवं दवा विक्रेता एशोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सब्जी की आपूर्ति के सम्बन्ध में विचार विमर्श के उपरान्त निर्णय लिया गया कि 50 ठेलों पर फल व 50 ठेलों पर सब्जी के विक्रय हेतु मोहल्ला नियत कर वितरण/विक्रय की व्यवस्था की जाये। यह व्यवस्था पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक नागरिको को उपलब्ध होगी। इसी प्रकार दूध की आपूर्ति के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि पराग व लक्ष्मी नरायन मिल्क की आपूर्ति हेतु 17 गाडियों की व्यवस्था की गयी है जो प्रातः 06ः00 बजे से प्रातः 09ः00 बजे तक तथा सांय 6ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक मोबाईल रहेंगी। नागरिक अपने घरों के पास पहुॅचने पर दूध ले सकेंगे। पानी की आपूर्ति के सम्बन्ध में निर्णय लिया गया कि प्रातः 06ः00 बजे से प्रातः 09ः00 बजे तक आपूर्ति की जायेगी। जबकि ब्रेड यूनियन ने ब्रेड उत्पादन पर रोक लगा दी है। इस सम्बन्ध में सुझाव दिया गया कि उत्पादित अवशेष माल को आज ही रिटेलर को वितरित करा दिया जाय। उल्लेखनीय है कि नागरिको को इस बीच बे्रड उपलब्ध नहीं होगी। जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हेमन्त कुमार मो.नं. 7007430095, मार्केटिंग इन्स्पेक्टर देवेन्द्र द्विवेदी मो.न. 700704048 तथा बांट माप निरीक्षक मावेन्द्र सिंह मो.न. 9415845483 को आपूर्ति की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। आपूर्ति के सम्बन्ध में किसी प्रकार की समस्या आने पर नामित अधिकारियों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व व्यापार मण्डल एवं दवा विक्रेता के एशोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






