बहराइच। कोविड-19 के सम्भावित संक्रमण को रोके जाने एवं इसके प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष प्रभाव के बचाव के दृष्टिगत दिनांक 25.03.2020 से लागू लाॅकडाउन अवधि में जनसामान्य को आवश्यक खाद्य साम्रगी/दैनिक उपयोग की वस्तुयें उचित मूल्य पर उपलब्ध कराये जाने तथा मुनाफाखोरी को रोके जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी शम्भु कुमार द्वारा खाद्य सामग्री/दैनिक उपयोग की वस्तुओं के थोक एवं फुटकर मूल्यों का निर्धारण कर दिया गया है। साथ ही सभी सम्बन्धित को सचेत किया गया है कि निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री किये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी द्वारा चावल थोक रू. 2200-3000 प्रति कंु. व फुटकर रू. 2500-3500, उर्द दाल थोक रू. 7000-8000, फुटकर रू. 8200-8500, अरहर दाल थोक रू. 7000-8200 व फुटकर रू. 7500-8500, मसूर दाल थोक रू. 7000-8200 व फुटकर रू. 7500-8500, चना दाल थोक रू. 5500-6500 व फुटकर रू.6500-7000, मटर दाल थोक रू. 6000-7000 व फुटकर रू. 7000-8000, आटा (गेहूॅ) थोक रू. 2500 व फुटकर रू. 2600, गेहूॅ थोक रू. 2000-2100 व फुटकर रू. 2000-2200, आलू थोक रू. 1900-2100 व फुटकर रू. 2500-2700, प्याज थोक रू. 1900-2100 व फुटकर रू. 2300-2800, लहसुन थोक रू. 6000-7500 व फुटकर रू. 8000-8500, टमाटर थोक रू. 2000 व फुटकर रू. 2500, मक्का थोक रू. 1500 व फुटकर रू. 1600, सरसों थोक रू. 3200 व फुटकर रू. 3400, मसूर थोक रू. 6200 फुटकर रू. 6400, चना थोक रू. 4000 फुटकर रू. 4500, धान थोक रू. 1400 व फुटकर रू. 1500-1600, बेसन थोक रू. 8000 व फुटकर रू. 8500, सूजी थोक रू. 2700 व फुटकर रू. 3000, चावल कामन थोक रू. 2300 व फुटकर रू. 2500, राजमा थोक रू. 8000 व फुटकर रू. 8500, सरसों तेल थोक रू. 12000 व फुटकर रू. 13000, रिफाईण्ड थोक रू. 10000 व फुटकर रू. 11000, गुड़ थोक रू. 3100 व फुटकर रू. 3200 व चीनी थोक रू. 4000 व फुटकर रू. 4200 प्रति कु. दर निर्धारित की गयी है। इसी प्रकार फलों के लिए प्रति किलो थोक व फुटकर बिक्री दर निर्धारित की गयी है। सेब थोक रू. 80 व फुटकर रू. 100, सन्तरा थोक रू. 20 व फुटकर रू. 25, अंगूर थोक रू. 50 व फुटकर रू. 60 प्रति किलो दर तय की गयी है। जबकि दूध फुल क्रीम रू. 56 प्रति ली., टोण्ड मिल्क रू. 46 प्रति ली. तथा लूज मिल्क के लिए रू. 44 प्रति ली. की दर निर्धारित की गयी है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






