गोंडा : में देवीपाटन मण्डल के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष उपभोक्ता भण्डार के अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रताप सिंह लाल साहब का गुरुवार देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जाता है कि वे दोपहर पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह से मिलने गोंडा आए थे। उसी दौरान उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद तत्काल सभी लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जनसंघ के जमाने से जुड़े बिंदेश्वरी प्रताप सिंह उर्फ लाल साहब के निधन की खबर मिलते ही भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। परसपुर के मूल निवासी लाल साहब पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के बेहद नजदीकी थे। संघ में भी विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किए। उनके निधन पर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है। उनका शव पैतृक गांव ले जाया जा रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






