बहराइच जिले : में रिसिया कटिलिया मार्ग पर जोलाहनपुरवा गुलहरिया के बीच में गुरुवार रात अनियंत्रित बाइक पोल से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पास से मिले परिचय पत्र से पहचान हुई। घायल के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है।
श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाने के रामपुर निवासी 37 वर्षीय राम प्रसाद पुत्र संतराम गुरुवार रात बाइक से कटिलिया होकर रिसिया थाने के डिहवा अपनी ससुराल जाने को निकले थे। जैसे ही वह रिसिया थाने के कटिलिया मार्ग पर जोलाहनपुरवा गुलहरिया के बीच पहुंचे। नियंत्रण खो जाने से बाइक बिजली के पोल से जा टकराई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे, तो देखा कि घायल बोल नहीं पा रहा है। उसके पास से मिले परिचय पत्र से उसकी पहचान हुई। घायल को नजदीकी क्लीनिक पर पहुंचा कर प्राथमिक इलाज कराया गया। परिजनों के आने पर वह घायल को किसी निजी अस्पताल पर ले गए हैं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






