गोंडा जिले : में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश टेढ़ी नदी में मिली है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात थाना के शिव दयाल पुरवा गांव के निवासी 40 वर्षीय रघुवर दयाल पुत्र गुलाब राज की लाश धिरजापुरवा ग्राम के पास बुधवार को टेढ़ी नदी में उतराती दिखाई पड़ी। लाश को कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दिया। मौके पर एसआई भानू प्रताप सिंह पहुंचे और शव को नदी से निकलवाया।
मृतका की पत्नी संजू देवी ने बताया कि उसके पति मजदूरी करते हैं। बीते 31जनवरी के दिन घर से सुबह मजदूरी करने के लिए निकले थे। इसके बाद घर लौट कर नहीं आये। उसने बताया कि रिश्तेदार सहित अन्य जगह खोजबीन किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। मृतक के भाई विकास ने बीते 2 फरवरी के दिन गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। लाश मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। मृतका की पत्नी संजू देवी ने पति की हत्या की आशंका जताई है। देहात कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






