बलरामपुर : में मंगलवार को भाजपा नगर मंडल मंत्री अलका द्विवेदी ने नागरिकता संशोधन कानून जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मिस्ड काल करा कर समर्थन प्राप्त किया। लोगों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून भारत के किसी भी नागरिक को प्रभावित नहीं करता है। इस कानून से पीडि़त शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कानून का विरोध कर अपना दोहरा चरित्र दिखा रहे हैं। देशवासियों को कानून के समर्थन में सरकार का साथ देना है। सम्पर्क अभियान में प्रतीक सिंघल, दीपा अग्रवाल, सूरज मोदनवाल, हेमा गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









