Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 12:49:47 PM

वीडियो देखें

गोंडा : में चलती हुई ट्रेन में गुम हुई पत्नी, गोण्डा पहुंचा पति तो पता चला

गोंडा : में चलती हुई ट्रेन में गुम हुई पत्नी, गोण्डा पहुंचा पति तो पता चला
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दीकी की रिपोर्ट

गोंडा :में पनवेल एक्सप्रेस से मुम्बई से चले दंपति गोण्डा आते आते अजीबोगरीब दुर्घटना के शिकार हो गए। हुआ यूं कि दम्पति ट्रेन से गोण्डा आ रहे थे। दोनों एसी कोच बी-वन सीट संख्या 61 व 62 पर सवार थे। पीड़ित पति के मुताबिक सोमवार रात में दोनों ने कानपुर में चाय पी। चाय पीने के बाद दोनों गहरी नींद में सो गए। पीड़ित पति ने जीआरपी पुलिस को बताया कि यहां ट्रेन पहुंची। पति के मुताबिक घरवालों को कोच संख्या पहले से बता रखी थी जब परिजन एसी कोच में पहुंचे उनको अकेला पाया तो चौंके। जगाने पर जागे तो उनके साथ आ रही पत्नी और कुछ सामान गायब मिला। इसके बाद जीआरपी को सूचना दी। घटना के बाद खरगूपुर से गोण्डा स्टेशन उन्हें लेने आए परिजन सकते में हैं।
मामले में खरगूपुर निवासी शादाब पुत्र सहभान अली ने जीआरपी में अपनी पत्नी खुशबू बानो की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जीआरपी प्रभारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि चूंकि जहरखुरानी और गुमशुदगी की यह घटना कानपुर स्टेशन और आसपास की बताई जा रही है इसलिए केस कानपुर जीआरपी को ट्रांसफर किया जा रहा है। जल्द ही महिला की लोकेशन ट्रेस कर ली जाएगी। प्रभारी ने बताया कि पति से पत्नी के मोबाइल नंबर व अन्य जानकारी हासिल कर कानपुर जीआरपी को सूचित कर दिया गया है। यहां की टीम भी पता लगाने में लगी है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *