यूपी : के तीन लोगों में खतरनाक कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए हैं। संदेश के आधार पर तीन मरीजों के नमूने एकत्र किए गए हैं। जांच के लिए नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं। अब तक सात मरीजों के नमूने कोरोना वायरस के शक के आधार पर एकत्र किए गए हैं। पहले लिए गए चार नमूनों में तीन में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
कोरोना वायरस से प्रभावित देशों से लौटे 354 यात्रियों की डिस्टिक सर्विलांस टीम ने पहचान की है। इन पर नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही परिवार के सदस्यों से ज्यादा न मिलने जुलने की सलाह दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस प्रभावित देश से लौटे सभी लोगों की सेहत ठीक है।
मंगलवार को तीन लोगों के नमूने एकत्र किए गए हैं। इन तीनों लोग वाराणसी, नोएडा और बागपत के रहने वाले हैं। विदेशों से लौटे तीनों लोग सर्दी-जुकाम समेत दूसरे लक्षणों से पीड़ित है। इन तीनों के नमूने स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एकत्र किए हैं। जांच के लिए नमूने केजीएमयू भेजे गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के सभी छह एयरपोर्ट पर अलर्ट व एडवाइजरी जारी की गई है। नेपाल से जुड़े 19 मार्गों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं। यहां लक्षणों के आधार पर लोगों की सेहत की जांच की जा रही है। प्रदेश के अस्पतालों में 820 बेड सुरक्षित किए गए हैं। ये कोरोना वायरस से प्रभावित चीन समेत दूसरे देशों से लौटने वाले यात्रियों के लिए सुरक्षित किए गए हैं।
यदि कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज कहीं नजर आता है। तो स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नम्बर पर सूचना दर्ज कराई जा सकती है। इसमें कोरोना के इलाज, जांच, भर्ती से जुड़ी समस्या सुनी जाएगी। हेल्प लाइन नम्बर 18001805145 पर 24 घंटे शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






