गोंडा :में महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कालेज में सोमवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बेटियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अभियान की जिला संयोजक भाजपा नेत्री सोनी सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथि पूजा सिंह रहीं। प्रधानाचार्य शीतला प्रसाद सिंह कन्या इंटर कॉलेज बेलसर थी।
मुख्य अतिथि ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। निबंध प्रतियोगिता, रंगोली और भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं सौम्या यादव, रंजन, रुचि शर्मा, रितिका पांडे, प्रिया शुक्ला, नेहा तिवारी को सम्मानित किया गया। स्वागत गीत नंदिनी भारती, अंजली और रिंपी मिश्रा ने प्रस्तुत किया। संचालन अशोक कुमार ने किया। चंद्रशेखर, बृजेंद्र प्रताप सिंह, सुग्रीव प्रसाद, कन्हैया लाल, राकेश शुक्ला, आनंद कुमार पांडेय, पवन कुमार, रामेश्वर, मोहम्मद यूनुस, रघुनाथ द्विवेदी, सतीश चंद्र, भगवती प्रसाद रहे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






