बहराइच जिले : में पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री व सदर विधायक अनुपमा जायसवाल हर वर्ष अपना जन्म दिन सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाती रही हैं। सोमवार को उन्होंने जन्म दिन की शुरुआत गौ सेवा से की। इसके बाद शहर के श्री सिद्धनाथ मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ किया। इसके बाद उन्होंने गुल्लावीर मन्दिर स्थित गौशाला में गायों को चारा, गुड़ व चना अर्पित किया। साथ ही शहर के कुष्ठ अस्पताल में कुष्ठ रोगियों में कम्बल वितरण कर कुष्ठ रोगियों को भोजन कराया, और महिलाओं को साड़ी भेंट की।
उन्होंने पुअर हाउस में गरीब परिवारों में कम्बल वितरण, साड़ी वितरण कर भोजन खिलवाया। पुलिस लाइन स्थित दिव्यांग बच्चों के साथ पुलिस अधीक्षक की पत्नी एंव सोशल वर्कर प्रतिभा गोवर के साथ मूक बधिर बच्चों के साथ केक काटकर गिफ्ट दिया। नगरौर स्थित ईंट भट्ठा समिति के पदाधिकरियों की ओर से सदर विधायक का जन्म दिन मनाया गया। इस अवसर पर अनुपमा जायसवाल ने ईंट भट्ठा श्रमिकों को शाल, फल व मिठाई का वितरित किया। भट्ठे के तमाम ट्रैक्टर -ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाया। अस्पताल चौराहा स्थित विधानसभा कार्यलय में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सदर विधायक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पार्टी के विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों एंव कार्यक्रताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी गई।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






