बहराइच जिले : में तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक में ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित भाग गया। आसपास के लोगों ने वाहन दोनों घायलों को शहर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है।
हुजूरपुर थाने के चिरैय्या टांड़ निवासी 25 वर्षीय मन्नू सिंह पुत्र कैलाश सिंह रविवार दोपहर लगभग 12 बजे बाइक से सीएचसी से हुजूरपुर आ रहे थे। बाइक पर पीछे गांव के ही 27 वर्षीय रघुनंदन सिंह पुत्र शिव कुमार सिंह भी सवार थे। बाइक जैसे ही हूजूरपुर थाने के कस्बे से भग्गड़वा जाने वाले मार्ग पर सीएचसी से लगभग एक किमी दूर पहुंचे। विपरीत दिशा से आ रही एम्बुलेंस ने बाइक में ठोकर मार दी।
इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस मंगाकर दोनों घायलों को शहर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायल का इलाज चल रहा है।
एसएचओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






