बलरामपुर : में शिक्षक नेताओं पर जानलेवा हमले का प्रमुख आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बलुहा पुलिस चौकी इंचार्ज ने उसे शनिवार भोजन नहरबालागंज- गर्ल्स इंटर कालेज रोड पर गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी है।
गुरुवार सुबह प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पर लखनऊ जाते समय कोतवाली नगर के गोंडा मार्ग स्थित सुआंव पुल पर जानलेवा हमला हुआ था। हमलावरों ने शिक्षक संघ पदाधिकारियों पर गोली चलाई थी। गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे तथा दोनों को पीटकर घायल कर दिया था। शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार तक समय दिया था। गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई थी। पूरबटोला पुलिस चौकी के इंचार्ज विपुल पांडेय को गश्त के दौरान सूचना मिली कि नामजद अभियुक्त गोविंदबाग पानी टंकी निकट निवासी फैजान शेख नहरबालागंज चौराहा पर मौजूद है। उन्होंने हमराहियों के साथ उसे पकड़ लिया। घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी भी बरामद कर ली।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






