बलरामपुर : में शनिवार को तुलसीपार्क स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई। इस दौरान प्रत्येक कार्यकर्ता को 100 घर में संपर्क कर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जागरूक करने के लिए जिम्मेदारी दी गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के संदर्भ में एक से 10 फरवरी तक प्रत्येक पदाधिकारी को 100 घर में संपर्क करना है। जिसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सदर विधायक पलटूराम ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देकर टोलफ्री नंबर 8866288662 पर मिस्ड काल कराकर पत्रक भरवाया। सदर विधायक ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून शरणार्थियों को नागरिकता देना और एनआरसी घुसपैठियों से संबंधित है। हम शरणार्थियों को नागरिकता देंगे लेकिन घुसपैठियों को आने नहीं देंगे। यह बात आम नागरिक तक जानी चाहिए। कहा कि अन्य राजनीतिक पार्टियां इस कानून पर लोगों में भ्रम पैदाकर अराजकता फैलाना चाहती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए हम घर घर जाएंगे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






