बहराइच जिले : में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी ने शनिवार को शहर का दौरा कर रसूलपुर व सुसरौली में ग्राम स्वराज अभियान को लेकर जनसंपर्क किया। लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर दी जा रही कल्याणकारी व लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ ही फीडबैक भी प्राप्त किया। इसके बाद जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक की। भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राज कहा कि जिन पात्र लोगों को अभी तक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। उनकी प्रवासियों के माध्यम से सूची बनवाकर शीघ्र ही लाभ प्रदान किया जायेगा।
सीएए के बारे में उन्होंने बताया कि यह कानून प्रताड़ित शरणार्थियों को सहारा देगा। लोगों के मन में इस विधेयक के बारे में कोई गलत धारणा नहीं होनी चाहिए। इसका गलत प्रचार कर समाज में दरार पैदा करने वाले लोगों से बचना होगा। इस कानून का दुष्प्रचार करने के बजाय चर्चा इस बात पर होनी चाहिए कि आखिर इस कानून को पारित होने में 70 साल क्यों लग गए, जबकि यह कानून अत्याचार से पीड़ित लोगों को शरण देता है। अत्याचार करने वालों को नहीं।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






