बलरामपुर : गुरुवार देर रात गरीबों को ठंड से बचाव के लिए समाजसेवी ललित पासवान मोहित ने कम्बल वितरण किया। उन्होंने कहा कि सभी को गरीबों की मदद करनी चाहिए। सपा नेता ललित पासवान मोहित नगर के कई स्थानों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने रिक्शा चालक, गरीब, निराश्रित बुजुर्ग को कम्बल वितरण किया।
उन्होंने कहा कि अगर हमें ईश्वर ने लोगों की मदद करने के लायक बनाया है तो हमें हमेशा गरीबों की मदद करनी चाहिए। कहा कि प्राइवेट संस्था के लोग समाजसेवी सभी को गरीबों की मदद करनी चाहिए। गरीबों की मदद से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। कहा कि इस बार नगर पालिका परिषद की ओर से भी कहीं कंबल वितरण का कार्यक्रम नहीं किया गया है। जिससे कई गरीब ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। इसलिए उन्होंने गरीबों की मदद के लिए सौ कंबल का वितरण किया है। समाजसेवी राजू शाह ने कहा कि युवाओं को पैसे का कलेक्शन करके उससे गरीबों की मदद करनी चाहिए। जिससे उनको भी जीवन जीने में मजबूरी न हो।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






