गोंडा : करनैलगंज-जरवल हाइवे पर ग्राम पिपरी के निकट मार्ग के डिवाइडर से बाइक टकराने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहीं उसके साथ बाइक पर बैठा व्यक्ति भी घायल हो गया।
बाइक सवार दोनों ग्राम हीरापुर कमियार के निवासी हैं। दोनों लोग करनैलगंज बाजार आ रहे थे। इसी दौरान लखनऊ हाइवे पर ग्राम पिपरी के सामने पेट्रोल पंप के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमे गंभीर रूप से घायल सीताराम निवासी हीरापुर कमियार को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसके साथ बाइक पर सवार व्यक्ति का सीएचसी पर इलाज चल रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






