बहराइच जिले : में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले एसडीएम नानपारा राजेश श्रीवास्तव को विदाई दी गई।
अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दुबे, उप जिलाधिकारी सदर राम चन्द्र यादव, नानपारा के राम आसरे वर्मा, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मधुसूदन आर्य सहित अन्य लोगों ने सेवानिवृत्त अधिकारी के कार्यों की सराहना की। अफसरों ने उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्हें धार्मिक पुस्तक, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारी ने सभी का आभार जताया। विदाई समारोह में उप जिलाधिकारी पयागपुर बाबूराम, मिहींपुरवा के ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदारगण सहित अन्य अधिकारी, कलेक्ट्रेट के पटल सहायकगण मौजूद रहे। संचालन तहसील कर्मी संदीप मिश्रा ने किया
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






