बलरामपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के कौवापुर ब्लाक के पास बुधवार दोपहर करीब एक बजे बाइक चालक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। युवक को आसपास के लोगों की सहायता से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र हर्रैया के गुलरिहा हिसामपुर का मजरा बिशनपुर निवासी रफीउल्लाह (28) पुत्र किताबउल्लाह व छोटकने (36) पुत्र इमामबक्स बलरामपुर के लिए निजी कार्य से गए थे। वापस लौटते समय कौवापुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवक को ठोकर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौवापुर में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर देखते हुए डा. आनंद त्रिपाठी ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दोनों की हालत गंभीर है। इंचार्ज थाना प्रभारी श्रीराम यादव ने बताया कि दुर्घटना की छानबीन की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






