बहराइच जिले : में पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही ठंड का असर भी कम हो गया है। हालांकि बारिश के बाद मौसम विभाग ने लखनऊ समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा होने के आसार जताए हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सुबह और देर शाम कोहरा रह सकता है। सुबह भी आसमान में कुछ समय तक धुंध रह सकती है।
राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह धूप निकली लेकिन दोपहर में मौसम बदलना शुरू हुआ। दिन में कुछ इलाकों में छिटपुर बौछारे पड़ीं। इसके बाद शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार इस अवधि में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक था। गुरुवार को अधिकतम तापमान 23, न्यूनतम 12 डिग्री की संभावना है।
मैदानी इलाकों में आज शीतलहर चलने से रात के तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियल की गिरावट आएगी। ऐले में आने वाले 3-4 दिनों तक राम में अच्छी सर्दी रहेगी। दिन का तापमान भी गिरने के आसार हैं। 3 फरवरी के मैदानों में फिर से बारिश दस्तक दे सकती है। इस अवधि में पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने के आसार हैं। इसका असर मैदानों में हल्की से मध्यम बारिश के रूप में सामने आने की उम्मीद है।
दो दिनों की बारिश के बाद मेरठ में खिली धूप
दो दिनों तक जारी बारिश के बाद बुधवार को मेरठ में सुबह कोहरा एवं बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया और धूप निकली। आज सुबह के वक्त घना कोहरा छाने के आसार हैं। हालांकि कुछ घंटे कोहरे के बाद दिनभर धूप निकलेगी और तेज ठंडी हवा चलेगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






