बहराइच जिले : में लाठी डंडों से लैस हमलावरों ने रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक आस- पास के ग्रामीण दौड़ते हमलावर जानमाल की धमकी देकर फरार हो गए। घायल महिला को थाने लाए जाने पर पुलिस ने उसे शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रामगांव थाने के गढ़वा गांव निवासी तिलक राम का गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा था। रविवार की शाम उसके दरवाजे पर आकर दूसरे पक्ष के लोग गालियां लगे। तिलक राम की 40 वर्षीय पत्नी सोनापति ने विरोध किया तो हमलावरों ने उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। एक हमलावर ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की चीख पर जब तक लोग दौड़ते, हमलावर जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल महिला को गंभीरावस्था में थाने लाए जाने पर पुलिस ने उसे तत्काल शहर स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया गया है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने जानलेवा हमले मामले में मारपीट की मामूली धाराओं में चार को नामजद कर केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मुबारक सहित चार को नामजद कर मारपीट व धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






