बलरामपुर : में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष कृष्णगोपाल गुप्ता के नेतृत्व में टेढ़ी बाजार स्थित सेखुवा परमेश्वरी मंदिर में कंबल वितरण का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला मंत्री अजय कृष्ण पांडेय ने कहा कि देश में बिना किसी भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। नगर मंडल अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कड़ाके की ठंड में भाजपा के कार्यकर्ता गरीब व शोषित समाज के लोगों को कंबल बांटकर सामाजिक कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा सरकार सर्वसमाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। समाज के सभी वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने नगर के गरीब जरूरतमंद लोगों को कम्बल दिया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






