बहराइच जिले : में हाईवे पर संजीवनी कालेज के पास गुरुवार की रात एक निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान पाढ़ से श्रमिक भूमि पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथी श्रमिकों ने उसे वाहन पर लादकर शहर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। उसका इलाज चल रहा है।
देहात कोतवाली के हठीला गांव निवासी 20 वर्षीय आफताब पुत्र मोइन मजदूरी करता है। वह गुरुवार की रात बहराइच-लखनऊ हाईवे पर संजीवनी कालेज के पास एक निर्माणाधीन भवन की छत ढलाई के दौरान काम कर रहा था। इसी दौरान पाड़ से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। उसके साथी मजदूर उसे शहर स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






