बहराइच जिले : हाईवे पर स्थित कीर्तनपुर गांव में मंगलवार की देर रात महिला घर के बाहर निकली। तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना होते ही चालक बाइक सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली के कीर्तनपुर गांव निवासिनी 40 वर्षीय रेश्मा पत्नी रमजान मंगलवार की देर रात में घर के बाहर निकली थी। इसी दौरान उसे किसी तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक चालक बाइक सहित मौके से फरार हो गया। उसकी चीख सुनकर पर लोग दौड़े। घायल महिला को एम्बुलेंस से शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






