गोंडा/गोविंद प्रसाद शुक्ला इंटर कॉलेज गौरा चौकी में तृतीय वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। मुख्य अतिथि कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित से हुई। इस अवसर पर श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं से अनुशासन व लगन से मेहनत करते हुए लक्ष्य को हासिल करने को कहा। उन्होंने सभी छात्र -छात्राओं से कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन प्रयास करना पड़ता है जहां कई मुश्किल व बाधाएं भी मिलती हैं। सबका दृढ़ता से मुकाबला करते हुए बिना विचलित हुए ही सफलता को हासिल किया जा सकता है। मुख्य अतिथि ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंकित वर्मा, अंकित मिश्रा, जिबरान खान, अंबुज तिवारी,रंजीत चौरसिया व शिवा सोनी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमे नारी सशक्तिकरण, मजबूर पिता,मोबाइल के दुष्परिणाम व प्राथमिक विद्यालय की शिक्षा पर समाज को जागरूक किया गया। किरन जायसवाल, शांति जायसवाल, खुशबू वर्मा, सोनाली जायसवाल, सानिया फातिमा, साक्षी गुप्ता, मनीषा गुप्ता, पिंकी जायसवाल, अंशिका सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अयोध्या प्रसाद शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी महाराजगंज गौरी शंकर शुक्ल, डॉ.ओम प्रकाश सिंह, बीडी मिश्रा, अरविंद यादव, विक्की मिश्रा, फौजदार शुक्ल, मनमीत सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, सियाराम जयसवाल, गुंजन शुक्ल मौजूद रहे। संचालन अवधेश कुमार उपाध्याय व राहुल शुक्ला ने किया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






