उत्तर प्रदेश / बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दीकी की रिपोर्ट
बहराइच : जिले में एक बालक शनिवार की रात छत से नीचे उतर रहा था। तभी अचानक जीने पर से पैर फिसलने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन बालक को शहर स्थित मेडिकल कॉलेज लाए जहां उसका इलाज चल रहा है।
हुजूरपुर निवासी 5 वर्षीय अर्पित शनिवार की रात छत से नीचे उतर रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह जमीन पर जा गिरा। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे शहर स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। एक्सरे में बालक का एक हाथ टूटने की पुष्टि हुई है, उसका इलाज अभी चल रहा है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






