बलरामपुर। डॉ. कमाल असरफ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पल्स पोलियो अभियान के तहत सीएमओ कार्यालय से वाहन रैली निकाली गई। रैली को अपर सीएमओ रैली के माध्यम से लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
रैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए अपर सीएमओ डॉ. कमाल अशरफ ने कहा कि यद्यपि हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है। पोलियो का वायरस यहां दुबारा न पनपे इस लिए एहितयात के तौर पर दवा पिलाई जा रही है। कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. एके सिंघल ने बताया कि अभियान के निगरानी के लिए टीम बनाई गई है। रविवार को बूथ डे पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बताया कि अभी भी हमारे पड़ोसी देशों में पोलियो के वायरस सक्रिय है। इसलिए ये अभियान चलाया जा रहा है। अभियान आगामी 26 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान स्वास्थ विभाग की टीमें घर घर जाकर भी पोलियो की खुराक पिलाएगी। आशाये गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र,विनोद त्रिपाठी, शमीम अहमद, पंकज त्रिपाठी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






