जिला बहराइच : एक युवक की लाश मिली गांव से कुछ ही दूरी स्थित बाग में पेड़ की डाल से मफलर के फंदे के सहारे लटकी मिली। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है।
रानीपुर थाने के अहिराटांड़ गांव निवासी 20 वर्षीय विनय सिंह पुत्र कुंअर सिंह शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे घर से निकला। काफी देर के बाद भी नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। गांव से लगभग दो सौ मीटर दूरी पर स्थित बाग में पेड़ की डाल से विनय की लाश मफलर के फंदे में लटकती मिली। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लाश को पेड़ से उतरवाई गई।
तहकीकात में पता चला कि तीन वर्ष पूर्व भी विनय ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। इलाज के बाद उसकी जान बच गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






