उत्तर प्रदेश / बहराइच से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दीकी की रिपोर्ट
बहराइच : गोंडा हाईवे पर पयागपुर थाने के इंदिरापुर के पास शनिवार की सुबह लगभग दस बजे किसी तेज रफ्तार वाहन ने हिरन को ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह सड़क पर पड़ा तड़पता रहा। लोगों की भीड़ लग गयी लोगों ने पयागपुर रेंज के वन दरोगा व पुलिस को सूचना दी। लगभग 45 मिनट बाद नर हिरन की मौत हो गई। एक घंटे बाद पुलिस की पीआरवी टीम व वन महकमे की टीम पहुंची। जो अपने कब्जे में लेकर हिरन को रेंजर एके सिंह ने बताया कि नर हिरन की आयु लगभग दो वर्ष रही होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को नष्ट कर दिया गया है। पयागपुर पशु चिकित्सालय में उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






