जिला बहराइच : नगर कोतवाली के किला मोहल्ला निवासी अशोक कुमार गुप्ता भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष हैं। वह गल्ले का व्यापार करते हैं। उन्होंने घर के पास ही गोदाम बना रखा है। गल्ले की दुकान गल्लामंडी में चलती है। गुरुवार को वह अपने साथी युवा मोर्चा के जिला मंत्री अमित शर्मा के साथ गोदाम पर पहुंचे। हरदी के बेल्हौरा निवासी चौकीदार संजीव शुक्ला ने गोदाम के बाहर कुछ लड़कों की ओर से क्रिकेट खेलने और बार-बार गेंद अंदर आने पर काम प्रभावित होने की जानकारी दी। क्रिकेट खेलते समय गेंद चले जाने का उलाहना देने पर हमला कर दिया गया। चाकू से किए गए हमले में कोषाध्यक्ष का हाथ लहूलुहान हो गया। वहीं युवा मोर्चा के नेता को भी चोट आई। बैग में रखे 2.20 लाख रुपये व पर्स भी गायब हो गया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
इस पर भाजपा नेता अशोक कुमार गुप्ता ने क्रिकेट खेल रहे लड़कों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच क्रिकेट खेल रहे एजाज के पिता कल्लन करीब 20 लोगों को लेकर आ धमके और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान हाथ में चाकू लगने से अशोक कुमार गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं युवा मोर्चा के जिला मंत्री को अमित शर्मा भी चोट आई है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि दुकान ले जाने के लिए बैग में रखे 2.20 लाख रुपये और पर्स गायब हो गया है। उन्होंने इस मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ ने बताया कि भाजपा नेता की तहरीर पर तीन नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, लूट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






