बहराइच। जिलाधिकारी ने पयागपुर क्षेत्र के डायट परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने बच्चों से सवाल पूछे, मगर छात्र संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर पढ़ाई की गुणवत्ता कमजोर पाए जाने पर डीएम ने बीईओ को कड़ी फटकार लगाई और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने कहा कि यदि शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments









