लखीमपुर खीरी। भारत सरकार के उत्तम कोटि के जाने जाने वाले नवोदय विद्यालय का शैक्षिक स्तर डीएम को काफी खराब मिला। बच्चों ने कहा कि उन्हें 10 के ऊपर का पहाड़ा नही आता। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने मितौली जवाहर नवोदय विद्यालय का आज औचक निरीक्षण किया था। डीएम सीधे बच्चों के क्लास में गए। जिलाधिकारी ने विद्यालय में रखरखाव एवं खानपान की व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान कक्षा 7 व कक्षा आठ के बच्चों से जब जिलाधिकारी ने 19 का पहाड़ा पूछा तब बच्चों ने मात्र 10 तक पहाड़ा याद होने की बात कही। जिलाधिकारी ने अभी हाल ही में नियुक्त हुए प्राचार्य एके शुक्ला को सख्त हिदायत देते हुए शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार लाए जाने की निर्देश दिए। अवसर पर जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय की मेस का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों से खानपान संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने बच्चों के साथ एक प्लेट में थोड़ा सा खाना निकलवाकर खाया भी।
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






