Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 10:43:13 PM

वीडियो देखें

गुड़,तिल, गंजी लईया की खरीदारी से बाजार गुलजार बना हुआ है |

गुड़,तिल, गंजी लईया की खरीदारी से बाजार गुलजार बना हुआ है |
/ से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार शबनम सिद्दकी की रिपोर्ट

जिला बहराइच : श्री गणेश चतुर्थी व्रत की तैयारियां शुरू हो गई। पर्व में प्रयुक्त होने वाले
सामग्रियों की खरीदारी के साथ विघ्न विनाशक श्रीगणेश के पूजन की तैयारियां की जा रही है। गजाधरपुर
बाजार में गुड़, तिल, गंजी आदि से बाजार गुलजार बना हुआ है। यहां लोगो ने मंहगाई की फिक्र छोड़कर खूब खरीदारी कर रहें हैं। सोमवार को पर्व मनाने में महिलाओं के साथ सभी में उत्साह दिख रहा है। माघ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी, माघी चतुर्थी या तिल चौथ के नाम से जाता है। वर्ष भर में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी में यह सबसे बड़ी चतुर्थी माना गई है। इस दिन भगवान गणेश की आराधना सुख-सौभाग्य की दृष्टि से श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन माताएं संतान के दीर्घायु की प्रार्थना करती है और चंद्र दर्शन कर दूसरे दिन पंचमी में पारण करती है। श्री गणेश चतुर्थी के दिन श्री विध्नहर्ता की पूजा- अर्चना और व्रत करने से व्यक्ति के समस्त संकट दूर होते है। पं.सन्तोष शास्त्री ने बताया कि माघ माह में गणेश चतुर्थी वीरवार के दिन रहेगी। अपनी संतान की दीर्घ आयु के लिए माताए व्रत रखती है और अपने पुत्र के उज्वल भविष्य की कामना करती है यह व्रत सम्पूर्ण सुखों को देने वाला होता है पं.जमुना प्रसाद ने बताया कि चतुर्थी के दिन गणेश भगवान का जन्म हुआ था इसी उपलक्ष्य में व्रत मनाया जाता है एक समय
रात्रि को चंद्र उदय होने के पश्चात फलाहार करना उत्तम रहता है। रात में चन्द्र को अ‌र्ध्य देकर गणेश चतुर्थी का उपवास जो जन पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ करता है, उस जन की बुद्धि और ऋषि-सिद्धि की प्राप्ति होने के साथ-साथ जीवन में आने वाली विध्न बाधाओं का भी नाश होता है।

पूजन का शुभ मुहूर्त रात्रि 8बजकर 15 मिनट पर है।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *