Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Saturday, September 5, 2026 12:54:57 PM

वीडियो देखें

लखीमपुर खीरी I में भवानीगंज के पास बाघ ने गाय को बनाया निवाला

लखीमपुर खीरी I में भवानीगंज के पास बाघ ने गाय को बनाया निवाला
/ / से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार प्रांशु वर्मा की रिपोर्ट

महेशपुर रेंज I बाघ क्षेत्र में हर रोज कहीं न कहीं शिकार कर रहा है। कभी उसकी चपेट में जानवर आते हैं तो कभी किसान। शुक्रवार शाम बाघ ने भवानीगंज में रेलवे क्रासिंग के पास एक गाय को निवाला बना दिया जिससे दहशत फैल गई। दूसरी तरफ दतेली गांव के पास बाघिन शावकों के साथ देखी गई। शहर से सटे ग्राम भवानीगंज में गुरुवार को भी बाघ ने दो बकरियों को निवाला बना दिया था। शुक्रवार को भी चीनी मिल के पीछे रेलवे क्रासिंग के पास बाघ ने एक गाय को निवाला बना दिया। इधर दतेली गांव की कुछ महिलाएं तालाब के किनारे गई थीं जहां उन्हें दो शावकों संग बाघिन दिख गई। महिला उल्टे पांव किसी तरह बचकर भागी। गांव में जाकर सूचना दी जिससे गांव में लोग थर्रा उठे हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *