Breaking News

आवश्यकता है “बेखौफ खबर” हिन्दी वेब न्यूज़ चैनल को रिपोटर्स और विज्ञापन प्रतिनिधियों की इच्छुक व्यक्ति जुड़ने के लिए सम्पर्क करे –Email : [email protected] , [email protected] whatsapp : 9451304748 * निःशुल्क ज्वाइनिंग शुरू * १- आपको मिलेगा खबरों को तुरंत लाइव करने के लिए user id /password * २- आपकी बेस्ट रिपोर्ट पर मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ३- आपकी रिपोर्ट पर दर्शक हिट्स के अनुसार भी मिलेगी प्रोत्साहन धनराशि * ४- आपकी रिपोर्ट पर होगा आपका फोटो और नाम *५- विज्ञापन पर मिलेगा 50 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि *जल्द ही आपकी टेलीविजन स्क्रीन पर होंगी हमारी टीम की “स्पेशल रिपोर्ट”

Thursday, July 23, 2026 11:48:14 PM

वीडियो देखें

से बेखौफ खबर के लिए स्वतंत्र पत्रकार रवि प्रताप सिंह की की रिपोर्ट

ठंड से जूझ रही बेसहारा को पूर्व प्रधान ने पहुचाई रजाई

मवई:-तंगहाली में गुजर रहे परिवार के मुखिया की मौत के बाद ठंड से जूझ रही बेसहारा महिला और उनके मासूम बच्चों के लिए नौरोजपुर बघेडी के पूर्व प्रधान श्रवण कुमार यादव ने बुधवार को रजाई पहुचाई। उन्होंने कहा कि बेसहारा लोगो का सहारा बनना हर व्यक्ति का कर्तब्य है।
जानकारी के मुताबिक नौरोजपुर गांव निवासी सतरोहन रावत की मौत बीमारी के चलते हो गई थी। जिनका परिवार मुखिया की अचानक मौत के बाद तंगहाली में गुजर बसर कर रहा है। ऐसे में अचानक पड़ी कड़क ठंडक में बेसहारा विधवा महिला राजवंती और उनके बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जब यह जानकारी ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान सरवन यादव को हुई तो उन्होंने महिला को बुलाकर तत्काल नई रजाई खरीद कर उपलब्ध कराया और भविष्य में हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। महिला ने पूर्व प्रधान का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सरवन यादव ने कहा कि मजबूर और बेसहारा लोगो की मदद करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि वे सभी बेसहारा और मजबूर को यथासंभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

व्हाट्सएप पर शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *