*किसान की समस्याओं को लेकर उग्र हुआ किसान यूनियन*
✍✍✍✍✍✍✍
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश कुमार दुबे के अगवाई में रौजागांव चीनी मिल गेट पर धरना आयोजित किया गया लेकिन एसडीएम रूदौली विपिन कुमार सिंह तथा पुलिस विभाग के द्वारा धारा 144 लागू होने पर धरने की अनुमति नहीं दी गयी। इसके पश्चात भी भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता ने मिल गेट पर पहुँच गए। जिसमे पुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई जहां प्रदेश सचिव दिनेश दुबे मौके पर पहुँचे किसानों का गुस्सा शांत करवाया यहाँ तक कि एसडीएम रूदौली कोतवाल वी पी यादव व पटरंगा पुलिस ने श्री दुबे को प्रदर्शन करने से रोका। वही श्री दुबे ने धरने के स्थगित कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमे उन्हों ने बताया कि 21 दिसम्बर से उत्तर प्रदेश में किसान हल क्रांति साप्ताहिक आरम्भ किया जा रहा है। तथा किसान भाई 21 दिसम्बर को जनपद मुख्यालय पर हँसिया खुरपी बलकटी बैल लेकर घेराव भी करेगे और तो और किसानों का धान क्रय केंद्रों पर नही बिक रहा है गन्ने का मूल्य 450 रुपये किया जाय। छुट्टा जानवरो का वादा सरकार ने किया था लेकिन उस वादों को सरकार नहीं पूरा करा प रही हैं गन्ने की पत्ती व पराली न जलाने की बात सरकार कर रही हैं लेकिन 100 रूपया कुन्तल किसानो की पराली व पत्ती के नाम पर किसानो को सरकार द्वारा मिलना लेकिन किसानो को नहीं दिया जा रहा हैं और कोर्ट के आदेश की अवहेलना की जा रही हैं जिससे किसानो में काफी अकोर्श हैं श्री दुबे ने कहा की उत्तर प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन मिल मालिको से मिलकर किसानो का शोषण कर रहा हैं रुदौली छेत्र के किसान चीनी मिल का घेराव शीघ्र करेंगे जिसको जिला प्रशासन बी अब नहीं रोक पायेगा इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह तहसील अध्यक्ष भोला सिंह ब्लॉक अध्यक्षा रंजू सिंह (महिला) ब्लॉक अध्यक्ष सहज राम गुप्ता अजय सिंह, राजेश पान्डेय, पप्पू सिंह, ओम प्रकाश पांड़ेय,श्याम नाथ तिवारी लल्लन ओम प्रकाश पाण्डेय शांति उषा देवी उमा बदलू उत्तम कुमार पवन पाठक विनोद सिंह के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे
व्हाट्सएप पर शेयर करें
No Comments






